फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरों पर बालिका से दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। खेत पर धनियां लेने गई एक बालिका के साथ गांव के दो किशोरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। बालिका की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बेटी का मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती है। रविवार को वह कानपुर पनकी दवा लेने गई थी। पुत्री घर में थी। शाम चार बजे वह अकेले खेत से हरी धनियां लेने चली गई। वहां गांव के ही दो किशोर आ गए। उन्होंने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। वह दवा लेकर रात में घर पहुंची। तब पुत्री ने उसको पूरी बात बताई। इसकी शिकायत करने वह दोनों किशोरों के घर गई तो उनके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। दोनों किशोरों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। एक कक्षा सात और दूसरा कक्षा आठ में पढ़ता है। किशोरों ने आरोप से इंकार किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बालिका का मेडिकल कराने से मां ने इंकार कर दिया है।
वहीं, एक अन्य मामले में एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती ने साथ में ही काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म करने और उसके साथी पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिलौंची स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ग्रोथ सेंटर क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करने वाली युवती ने बर्रा चार कानपुर निवासी रोहित यादव पर दुष्कर्म करने और उसके साथी कैप्टन बिहार गोविंद नगर कानपुर के अजीत पाल पर वीडियो बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों को तिलौंची रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बाहर जाने की फिराक में खड़े थे। सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें