फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बरातियों से भरी बस पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कानपुर के घसियारी मंडी से दिबियापुर जा रही बरातियों से भरी बस औरैया कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर के घसियारी मंडी निवासी मनोज के पुत्र अनुज की बरात सोमवार को बस से दिबियापुर के नेहरू नगर, गिहार बस्ती कुंवरचंद्र के घर जा रही थी। बस में लगभग 40 बराती सवार थे। बस जैसे ही औरैया कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर के पास हाईवे पर पहुंची। तभी अचानक बस के सामने एक मवेशी आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराते हुए हाईवे पर पलट गई।
हादसे में मालरोड चौराहा निवासी सावित्री (60), हरवंश मोहाल निवासी हीरालाल (55), घसियारी मंडी निवासी रचना (30) पत्नी पप्पू, विमला (30), राजेश (40) उनकी बेटी रूही (8), सारंग (25), गुड्डी देवी (50) घायल हो गई। हादसे की जानकारी पर सीओ सदर सुरेंद्र नाथ यादव, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर 50 शय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बस में सवार बराती शक्ति ने बताया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। अचानक सामने मवेशी आ जाने से हादसा हुआ है। सीओ ने बताया कि घटना के बाद से चालक फरार है। दुर्घटनाग्रस्त बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें