कानपुर। कानपुर क्रिकेट फॉर संडे लीग सीजन-8 में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें क्रेजी रेंजर्स, ब्लू वॉरियर्स और कलावती सुपरकिंग ने अपने-अपने मैच जीत लिए।
कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए पहले मैच में डैम चार्जर्स ने 24.3 ओवर में 136 रन बनाए। टीम से प्रमोद पाटिल ने 32 व जहीरुद्दीन ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह ने तीन, चारु सोनकर ने दो व भरत पांडे ने एक विकेट लिया। जवाब में क्रेजी रेंजर्स ने 17.2 ओवर में दो विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें आयुष पाठक ने 59, आयुष सोनकर ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित मेहरोत्रा ने एक विकेट लिया।
इसी तरह, सप्रू मैदान पर खेले गए मैच में राइजिंग कानपुर वारियर्स ने 30 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाए। टीम से अंकुश चौहान ने 64 रन बनाए। गेंदबाजी में राम सिंह ने तीन विकेट झटके। जवाब में ब्लू वारियर्स ने 25.4 ओवर में दो विकेट पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें मनिंदर सिंह ने 117 रन व यश अरोरा ने 51 रन का योगदान दिया। संजय यादव ने एक विकेट लिया।
वहीं, पीएसी मैदान पर तीसरे मैच में कलावती सुपरकिंग ने 30 ओवर में पांच विकेट पर 259 रन बनाए। इसमें अंकुल चौधरी ने 66, गुरमीत सिंह ने 63 और शिवम ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में मिशन गुप्ता ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेटाडोर फोम एकादश की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 257 रन ही बना सकी। इसमें सौरभ सिंह ने 80 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल सिंह ने तीन, गुरमीत सिंह, सौरभ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।