फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असफल होने पर की थी चचेरी बहन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। दुष्कर्म में असफल रहने पर चचेरे भाई ने मायके शिवली आई युवती की ईंट से हमलाकर व गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली। पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज निवासी युवती (21) रक्षा बंधन पर शिवली के जवाहर नगर स्थित मायके आई थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर से सौ कदम दूर मकान की बाउंड्रीवाल के दूसरी तरफ पड़ा मिला था। मृतका के भाई ने चचेरे भाई मंगल पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी केशव कुमार चौधरी ने मौके पर जाकर पड़ताल की थी। उन्होंने पुलिस को गहराई से जांच कर वारदात का खुलासा करने का निर्देश दिया था।
डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने चचेरी बहन की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के प्रयास के दौरान चचेरी बहन ने विरोध किया तो उसने ईंट मारकर व गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह शव को घसीटकर ले गया और पड़ोसी के घर की बाउंड्रीवॉल के दूसरी तरफ फेंक दिया। थाना प्रभारी/विवेचक आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मंगल ने पूछताछ में वारदात करने की बात स्वीकार की है। इस पर मुकदमे में दुष्कर्म व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई गई है। हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें