फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: वैक्सीन खत्म, हर जगह हंगामा, कोसते लौटे लोग, हैलट में पुलिस लगानी पड़ी

Sun, 11 Apr 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैक्सीन जल्दी खत्म होने से निराश लाभार्थियों ने हैलट, उर्सला और ग्वालटोली में हंगामा किया। वैैक्सीन उतनी थी नहीं, जितनी लाभार्थियों की भीड़ लग गई। ग्वालटोली स्थित मलेरिया विभाग केे कैंपस में चल रहे स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिए।
विज्ञापन


इस पर मारपीट की नौबत आ गई। वैक्सीन नहीं लग पाई तो लोग व्यवस्था कोसते हुए लौटे। ज्यादातर लाभार्थियों ने ऑनस्पॉट पंजीकरण कराया। हैलट के वार्ड नंबर तीन स्थित केंद्र में सुबह से ही लाभार्थियों की भीड़ लग गई।

यहां दो घंटे की देरी से टीकाकरण शुरू हुआ। बताया जाता रहा कि सर्वर डाउन है। कुछ लोग आरोप लगाते रहे कि वैक्सीन नहीं आई। इस वजह से देर कर रहे हैं। कुछ कह रहे थे कि थोड़ी सी खुराकों में लंबे समय तक वैक्सीनेशन खींचना है।
विज्ञापन


यह आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इनमें बुजुर्ग भी शामिल रहे। बाद में दोनों गेट पर पुलिस लगाई गई। एक गेट बुजुर्गों के लिए निश्चित कर दिया गया। उर्सला में 560 डोज लगी, फिर भी बड़ी संख्या में लोग मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें