कानपुर जिला पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों की तरफ से खड़े किए गए प्रत्याशियों को भले ही पार्टी का सिंबल नहीं मिला हो लेकिन पार्टी के विधायक और सांसद चिलचिलाती धूप में उनके लिए मैदान में उतर गए हैं। घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
नगर ग्रामीण और कानपुर देहात क्षेत्रों में इस समय भाजपा के ही सांसद और विधायक हैं। यही वजह है कि जनप्रतिनिधि प्रत्याशियों के प्रचार में पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच रहे हैं। शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने फत्तेपुर गांव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बैठकें की और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।
इसी तरह विधायक अभिजीत सिंह सांगा, घाटमपुर विधायक उपेंद्र पासवान, बिल्हौर विधायक भगवती सागर ने भी जनसंपर्क किया। इधर कांग्रेस की तरफ से पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद राकेश सचान, बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनंत कुमार अंटू मिश्रा भी प्रचार में पूरा जोर लगा रखा है।