फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Kanpur: कोरोना से दूसरी मौत, संक्रमण के फैलाव ने पकड़ी रफ्तार, 250 नए संक्रमित मिले

Tue, 11 Jan 2022 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, एचबीटीयू समेत कई शिक्षण संस्थानों में संक्रमित मिले हैं। चमनगंज, बिरहाना रोड, मनीराम बगिया आदि घनी आबादी संक्रमण की चपेट में हैं। नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 84153 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। कोमॉर्बिड रोगियों की मौत होने लगी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन एक और महिला रोगी की मौत हो गई। उसे दमा की समस्या थी। इसके साथ ही 68 मोहल्लों में 250 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


अब एक्टिव केस 1172 हो गए हैं। अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 16 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। पहली लहर से लेकर अब तक  1907 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। दमा रोगी 63 साल की महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा था।

इसी दौरान कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके पहले सोमवार को शास्त्रीनगर की गर्भवती महिला की मौत हुई थी। उसके हृदय के वॉल्व खराब थे। तीसरी लहर में दूसरी कोरोना मौत को नोटिफाई किया गया है। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर में प्रतिदिन नए संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, एचबीटीयू समेत कई शिक्षण संस्थानों में संक्रमित मिले हैं। चमनगंज, बिरहाना रोड, मनीराम बगिया आदि घनी आबादी संक्रमण की चपेट में हैं। मंगलवार को अस्पतालों से चार और होम आइसोलेशन में 12 संक्रमित इलाज से संक्रमण मुक्त हो गए हैं। नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 84153 हो गई है। इनमें 81074 ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 6458 लोगों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें