फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के कोविड अस्पताल की कमियां जल्द करें दूर

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जेपी सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम जेपी सिंह ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अफसरों से बढ़ते मामलों के बीच व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय में खोले गए कोविड अस्पताल की समीक्षा की।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय विद्यालय में बनाए गए कोविड अस्पताल में बेड, जेनरेटर न होना व साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। गुरुवार को समीक्षा बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को जल्द कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि कोविड अस्पताल में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की शत-प्रतिशत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे डॉ. प्रमोद तिवारी ने बैठक में बताया कि फिलहाल जिले में 842 मरीज होम आइसोलेट सहित कुल 718 मरीज हैं। इसमें 124 अन्य जिले के हैं। होम आइसोलेट मरीजों से रोजाना बात कर उनका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त साहब लाल, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डीडीओ गोरखनाथ भट्ट आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें