कोरोना संक्रमण के फैलाव में तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। एक महीने बाद रविवार को कोरोना से एक मौत हुई है। 66 साल के बुजुर्ग कोयलानगर के रहने वाले थे और डायबिटीज, हाइपरटेंशन, फेफड़ों में निमोनिया था। इससे पहले छह फरवरी को 62 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। इसके साथ ही आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
रोशननगर सरीखे क्षेत्रों में जहां कोरोना खत्म माना जा रहा था, फिर रोगी मिलने लगे हैं। ऐसी स्थिति में अगर लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई तो कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। कोरोना संक्रमित मरने वाले रोगियों का आंकड़ा 839 हो गया है। इनमें 98 फीसदी रोगी ऐसे हैं जो कई रोगों से ग्रस्त और बुजुर्ग थे।