फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना: कानपुर में 14 फौजी समेत 20 नए संक्रमित मिले, कैंट में जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

Sun, 01 May 2022 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएमओ का कहना है कि लगातार कहा जा रहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोविड गाइड लाइन का पालन करें। कैंट में रविवार को कैंप लगाया गया था। इनमें 14 जवानों की रिपोर्ट कोरोना एंटीजन पॉजिटिव आई है। इनमें 12 जवान तो यहीं के हैं और दो बाहर के जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना फिर हमलावर हो गया है। संक्रमण तेजी से पुराने कंटेनमेंट जोन में घुस रहा है। रविवार को 20 संक्रमित मिले इनमें से 14 फौजी हैं। इनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें किट मुहैया करा रहा है। संक्रमितों के मिलने में तेजी आ गई है। चार दिन के अंदर 34 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इनमें आईआईटी का स्टाफ और छात्राएं हैं। जो संक्रमित मिले हैं, उनकी दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ और देहरादून की हिस्ट्री मिली है। लोग बाहर से संक्रमण लेकर आ रहे हैं और शहरियों ने मास्क लगाना बंद कर दिया और सोशल डिस्टेंसिंग का कुछ ख्याल नहीं है।

यह लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सीएमओ का कहना है कि लगातार कहा जा रहा है कि कोरोना अभी गया नहीं है। कोविड गाइड लाइन का पालन करें। कैंट में रविवार को कैंप लगाया गया था। इनमें 14 जवानों की रिपोर्ट कोरोना एंटीजन पॉजिटिव आई है। इनमें 12 जवान तो यहीं के हैं और दो बाहर के जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसी तरह आईआईटी में लगातार तीसरे दिन कोरोना पॉजिटिव केस मिला है।

विज्ञापन

एमएससी की छात्रा की दिल्ली की हिस्ट्री है। इसके पहले एक स्टाफ की देहरादून की हिस्ट्री मिली थी। इसके अलावा नौबस्ता में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। ये लखनऊ से लौटे थे। अनवरगंज, पांडुनगर और श्यामनगर में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी क्षेत्र पहली, दूसरी लहर में कंटेनमेंट जोन रहे हैं।

यह माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में वायरस बना हुआ है। इसके अलावा लोग बाहर से संक्रमण लेकर आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि कैंट में जो पॉजिटिव मिले हैं, उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। जहां पर कोरोना संक्रमण पहुंचने का शक है, वहां पर कैंप लगाकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

संक्रमण को वहीं रोक देना है। लोग मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा हाथ सैनिटाइज करते रहें। 60 साल से अधिक आयु और कोमॉर्बिड लोगों के चौकन्ना रहने की ज्यादा जरूरत है। वे बूस्टर डोज लगवा लें। वैक्सीनेशन में लापरवाही न बरतें। इसके साथ ही निजी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है कि लक्षण वाले व्यक्ति की जांच कराएं और पॉजिटिव आने पर सूचित करें। हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर रहना जरूरी है।

अब तक कुल संक्रमित- 93465
अस्पतालों में ठीक हुए- 11542
होम आइसोलेशन में ठीक हुए- 79980
कोरोना संक्रमितों की मौत- 1923
रविवार को सैंपलिंग- 3502
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें