फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: नेशनल हाईवे पर तेज धमाके के साथ कंटेनर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, लगा जाम

Thu, 18 Jan 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर के इंजन में तेज धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। कंटेनर फिरोजाबाद से कांच की शीशियां लादकर कलकत्ता जा रहा था।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज धमाके के साथ कंटेनर में आग लग गई। चालक-परिचालक ने ट्रक रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। थोड़ी ही देर में पूरा कंटेनर आग की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के मनियामऊं गांव के सामने बुधवार देर रात फिरोजाबाद से कांच की शीशियां लादकर कलकत्ता जा रहे कंटेनर के इंजन में तेज धमाके की आवाज के साथ आग लग गई। सैफई थाना क्षेत्र के अतिराजपुर गांव निवासी चालक मोहित व खलासी पुष्पेंद्र ने आग लगने के बाद कंटेनर रोककर नीचे उतर गए।
कुछ ही देर में आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। नेशनल हाईवे पर आग लगने से कानपुर जाने वाले मार्ग पर वाहन अपनी-अपनी जगह रुक गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने कंटेनर को किनार खड़ा कराकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें