फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह लोग घायल

Wed, 17 Jan 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 25 हादसे के बाद बस में फंसा खड़ा ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन


- ई-रिक्शा सवार दो परिवार शादी से घर लौट रहे थे
-नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के ऊपर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार स्लीपर बस की चपेट में आकर ई-रिक्शा सवार दो परिवार के छह लोग घायल हो गए। दोनों ही परिवार शादी समारोह से घर लौट रहे थे।
मंगलवार देर रात क्षेत्र में कस्बा के ओवरब्रिज पर भोगनीपुर से दिल्ली के लिए सवारियों से भरी स्लीपर बस ने आगे चल रहे ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ई रिक्शा का पिछला फंस गया और करीब 400 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

हादसे में ई-रिक्शा सवार क्षेत्र के सराय अर्जुन पक्का बाग निवासी सुमनलता पत्नी विष्णु तिवारी के साथ उनकी बेटी सिमरन, बेटा तरुण व पड़ोसी साधना पत्नी अश्वनी कुमार उनका बेटा अक्षय, बेटी तनु घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक सराय अर्जुन निवासी राजेश कुमार को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और बस को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया। बस की सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर कर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। गंभीर रूप से घायल सिमरन और अक्षय को डॉक्टर ने जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों ही परिवार ई-रिक्शा से परशुपुरा के एक रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें