फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने वाले सिपाही ने खुद को मारी गोली, भाई से रात को मांगे थे 50 हजार रुपये

Fri, 14 Mar 2025 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सिपाही का परिवार चार दिन पहले प्रयागराज लौटा था। पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग में रुपये हारने पर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महेंद्र पाल (32) ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उधर बड़े भाई ने एक पुलिस अधिकारी पर निलंबन की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि इसी से आहत होकर भाई ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


प्रयागराज सोरांव थाना के बड़ी धारू का पुरवा निवासी महेंद्र पाल सादीपुर मोहल्ले में राजू के घर में किराए पर पत्नी अंतिमा व पुत्री अनाया के साथ रहता था। पांच दिन पहले पत्नी बच्ची को लेकर त्योहार पर मायके चली गई थी। इन दिनों सिपाही की तैनाती पुलिस लाइन में थी। सिपाही की बृहस्पतिवार रात एसपी के कैंप कार्यालय में ड्यूटी लगी थी। वह ड्यूटी से शुक्रवार सुबह कमरे पहुंचा। कमरे में जाने से पहले उसने सिगरेट और गुटखा खरीदा था। करीब नौ बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। मकान मालिक और अन्य लोग कमरे पर पहुंचे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस कमरे के अंदर पहुंची। बेड पर महेंद्र का शव पड़ा था। गोली सिर पर लगी थी। राइफल जांघ की आड़ पर जमीन पर टिकी थी। एसपी धवल जायसवाल, एएसपी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में सामने आया कि सिपाही ऑनलाइन गेमिंग में काफी रुपये हार चुका था। उसने अपने एक मित्र से भी 20 हजार रुपये लिए थे। जिसे वह हार गया था। रुपये हारने के तनाव में उसने आत्महत्या की है। उधर, रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर फर्रुखाबाद में तैनात भाई राजेंद्र पाल ने पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि भाई महेंद्र का गुरुवार रात दो बजे फोन आया था। कई काॅल के बाद फोन न उठने पर उसने पत्नी साधना के नंबर पर मिलाया। पत्नी ने फोन उठाकर महेंद्र से बात कराई। महेंद्र ने बोला था कि उसे एक पुलिस अधिकारी ने नशे में ड्यूटी करते पकड़ लिया है। एसपी को रिपोर्ट देकर निलंबित कराने की धमकी दी है। शिकायत न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की है। उसने 20 हजार रुपये महेंद्र को ऑनलाइन भेजे थे। इसके बाद महेंद्र ने बाकी 30 हजार रुपये चचेरे भाई फूलचंद्र से मांगे थे। उसने देने से इंकार कर दिया था। बाकी रुपये किसी साथी से मांगे होंगे। भाई ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के बारे में उसे जानकारी नहीं है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में सिपाही के रुपये लगाने का पता लगा है। मोबाइल की जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि सिपाही के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मोबाइल सीडीआर की जांच कराई है। ऑनलाइन गेम खेलने की बात सामने आई है। परिजनों से पूछताछ की गई, उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।

पांच दिन पहले पत्नी से हुआ था विवाद
सिपाही की शादी तीन साल पहले प्रयागराज के फाफामऊ के गोहरी शांतिपुरम निवासी रामचंद्र की बेटी अंतिमा पाल के साथ हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद पुत्री अनाया हुई। पड़ोसियों ने बताया कि महेंद्र के कमरे में अक्सर उसके साथी मिलने-जुलने आते-जाते थे। यह बात अंतिमा को अच्छी नहीं लगती थी। घर जाने से पहले अंतिमा का महेंद्र से विवाद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें