यूपी के फर्रुखाबाद में परिवार समेत मेला देखने गए युवा कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
फर्रुखाबाद जिले में रामनगरिया मेला देखने परिवार के साथ आए कन्नौज के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष और परिजनों को वाहन स्टैंड स्वामी और गुर्गों ने पीट दिया। पीड़ित की चेन भी तोड़ ली। पीड़ित की तहरीर पर ठेकेदार, चार नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज शुक्ला शुक्रवार रात पत्नी, बच्चों, बहन और मामी के साथ रामगनगरिया मेला देखने आए थे। उन्होंने कार मेले के बाहर खड़ी कर दी। गगन दुबे ने पहुंचकर कार हटाने काे कहा और उन्होंने अभद्रता की। विरोध करने पर बहन को धक्का मार दिया। मारपीट के दौरान अंबुज के गले की चेन टूट गई। आसपास भीड़ और पुलिस को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने वाहन स्टैंड मालिक राघवेंद्र अग्निहोत्री, गगन दुबे, नारायण मिश्रा, दिनेश मिश्रा और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।