फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शुरू करेगी जय भारत महासंपर्क अभियान: तीन दिन तक प्रवास करेंगे पार्टी के वरिष्ठ नेता

Wed, 18 Aug 2021 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से पार्टी की नीतियों को बताएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 19 से तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों से यह अभियान शुरू होकर जिला, शहर, न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को इस संबंध में पार्टी के कार्यालय तिलक हाल में बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष उत्तर नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस स्तर पदाधिकारियों, सदस्यों, पूर्व सांसदो, वर्तमान व पूर्व विधायकों सहित शहर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, प्रकोष्ठों व विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित वार्डो में तीन दिन तक प्रवास करने को कहा गया है। इसी तरह सभी वार्ड अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। बताया कि यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से पार्टी की नीतियों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें