विधानसभा चुनाव में जीत की संभावनाएं तलाश रही कांग्रेस पार्टी की चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्य शनिवार को महानगर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अगुवाई में आई नौ सदस्यीय टीम ने कानपुर के 40 संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
इसमें आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का मुद्दा भी उठा। समिति के सदस्यों ने कहा कि चुनाव में पार्टी इसे मुद्दा बनाएगी। काकादेव स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में संगठनों से मुलाकात के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस के यूपी एजेंडे में गरीब और पिछड़ों को न्याय दिलाने का मुद्दा प्रमुखता से शामिल है।
प्रदेश में आदर्श स्थिति तभी आ पाएगी, जब भाजपा सत्ता से बाहर होगी। कहा कि पार्टी का एकमात्र ध्येय भाजपा को सत्ता से हटाना है। बताया कि विधानसभा चुनाव में उनका फिलहाल किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश को सुखी प्रदेश के रूप में देखना चाहती है।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भी 20 सूत्री सुझाव पत्र सौंपा। चुनाव घोषणापत्र समिति में अमिताभ द्विवेदी, सुप्रिया श्रीनेत्र, रोहित चौधरी, विवेक बंसल, राकेश सचान और अनिल यादव शामिल रहे। पूर्व विधायक अजय कपूर ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक पार्टी के दक्षिण इकाई अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने बताया कि सभी प्रमुख संगठनों की तरफ से शहर से जुड़ी समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई है।
खादी महासंघ ने भी दिया सुझाव
उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ ने भी समिति को अपना सुझाव दिया। इसमें खादी संवर्धन में आ रही परेशानियों के निदान के मुद्दे को घोषणापत्र में शामिल करने का अनुरोध किया। पक्ष रखने वालों में महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, समन्वयक कृपेश त्रिपाठी और उमाकांत शामिल रहे।
इन संगठनों ने रखी अपनी बात
राष्ट्रीय मजदूर संगठन से केके तिवारी, छविलाल यादव, पीएस वाजपेयी, श्रमिक बस्ती महासंघ, शिक्षक संघ, जनवादी अधिवक्ता एसोसिएशन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारीजन, भारतीय बौद्ध महासभा, उत्तर प्रदेश पास्टर एसोसिएशन सहित 40 संगठनों के अलावा पार्टी के लोगों ने भी अपनी बात रखी।
यह लोग रहे मौजूद
इस दौरान कैंट विधायक सोहिल अंसारी, महानगर उत्तर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी समेत अभय पांडेय, अमित पांडे, नरेश कटियार, विकास अवस्थी, नेकचंद्र पांडेय, भूधरनारायण मिश्रा, हाफिज मोहम्मद उमर, संजीव दरियाबादी, अंबुज शुक्ला, करिश्मा ठाकुर, मदनमोहन शुक्ला, अभिनव तिवारी, अंबरीष सिंह गौर, निजामुद्दीन खान, निसार अहमद सिद्दीकी, नरेश त्रिपाठी, सरदार कुलदीप सिंह, अब्दुल मन्नान, पवन गुप्ता, हरप्रकाश अग्निहोत्री, आलोक मिश्रा, कमल शुक्ल बेबी, अमीम खान, संजीव मिश्रा, पुनीत राज शर्मा, दिलीप शुक्ला समेत शहर एवं देहात के तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।