फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का केंद्र या अखाड़ा: बुढ़वा मंगल के दिन पनकी मंदिर में फिर टकराव, महंत जितेंद्रदास की पुलिस से झड़प

Tue, 14 Sep 2021 01:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पनकी मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के पनकी मंदिर में लंबे समय से चल रहा महंतों का विवाद बुढ़वा मंगल के दिन एक बार फिर से भक्तों के सामने आ गया। बुढ़वा मंगल की भोर दोनों महंतों के शिष्यों में झगड़ा हो गया। बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को अलग किया।
विज्ञापन


इस बीच महंत जितेंद्र दास की भी पुलिस से झड़प हुई। बुढ़वा मंगल की भोर पनकी मंदिर परिसर में भक्तों के दर्शन का ताता लगा था। आरोप है कि इस दौरान भक्तों को दर्शन कराने को लेकर पनकी महंत जितेंद्र दास और कृष्ण दास के बटुक शिष्यों में आपसी झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ के शिष्य आपस में मारपीट करने लगे।

मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बटुकों को फटकार लगा उन्हें अलग किया। इसी बीच महंत जितेंद्र दास ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। महंत जितेंद्र की पुलिस से झड़प भी हुई। कल्याणपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पनकी मंदिर के बड़े महंत कृष्णदास महाराज ने बताया कि इस बार कोविड-19 के कारण प्रशासन ने मेले की अनुमति नहीं दी है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के गेट नंबर एक से बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि लोग अपने घरों में रहकर हनुमान जी की आराधना करें और सुंदरकांड का पाठ करें। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें