फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओहदा पाने को मची होड़, 100 की आवश्यकता, 500 दावेदार

Mon, 10 Feb 2020 06:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओहदा पाने को मची होड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में भाजपा की उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों की कार्यकारिणी में पद पाने के लिए सोमवार को सर्किट हाउस में सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


जिला प्रभारी अनूप गुप्ता के सामने खुद को बेहतर पदाधिकारी साबित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी कोशिश की। दोनों जिला इकाइयों में कुल 100 पदाधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन दावेदारी करने वाले  500 कार्यकर्ता हैं। 

करीब दो महीने पहले पार्टी ने जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया लेकिन अभी तक कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों का चयन नहीं हुआ है। इसी कड़ी में जिला प्रभारी पिछले 20 दिनों से महानगर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।

वह यह जानना चाह रहे हैं कि किस कार्यकर्ता की कैसी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति है। इसी आधार पर कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

एक दिन पहले इस संबंध में जिला प्रभारी ने पार्टी के सभी विधायकों और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनसे उनकी पसंद के कार्यकर्ताओं के नाम मांगे।

पता चला है कि एक-एक विधायक और प्रभारी ने 20 से भी अधिक नाम दिए हैं। अब इन सभी नामों की मंगलवार से स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद ही तय होगा कि किस विधायक के कितने आदमी कार्यकारिणी में रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें