मौसम में बदलाव से फ्लू के रोगी बढ़ रहे हैं। कानपुर के हैलट और उर्सला अस्पताल में फ्लू, इंफ्लूएंजा और सांस की एलर्जी के मरीजों की भरमार है। सोमवार को सांस के पांच रोगियों को गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी में भर्ती किया गया।
वहीं एक बच्चा समेत तीन मरीजों की निमोनिया से मौत हो गई। इंफ्लूएंजा के संक्रमण के बाद मरीजों को निमोनिया हो गया। जिससे वे एक्यूट रेस्टपेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) में चले गए और मौत हो गई।