फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटिक्स, एक्टिंग और दबंगई का Combo Pack हैं विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'

Tue, 19 Dec 2017 08:48 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'
लगातार 6वीं बार गुजरात की वाघोडिया विधानसभा सीट से विधायक बनने जा रहे मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई' पॉलिटिक्स, एक्टिंग, दबंगई और सिंगिंग का Combo Pack हैं। कभी रेलवे के ड्राइवर रह चुके मधु श्रीवास्तव का गुजरात की राजनीति में हमेशा अहम रोल रहा है। नरेंद्र मोदी को सीएम बनाने के लिए भी मधु ने जबरदस्त समर्थन दिया था। 
तो आइये जानते हैं मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई' की राजनीति और फिल्मी जिंदगी के बारे में...

गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में यूपी के हमीरपुर राठ धमना निवासी मधुभाई श्रीवास्तव वाघोडिया विधानसभा सीट से छठवीं बार भाजपा से विधायक चुने गए हैं। मधुभाई श्रीवास्तव की जीत पर उनके जिले में जश्न मनाया गया। मूलरूप से धमना गांव निवासी मधु भाई श्रीवास्तव के पिता बाबूलाल श्रीवास्तव करीब 60 साल पहले गुजरात चले गए थे। बाबूलाल के चार पुत्र रमेश, दिलीप, मधुभाई और नरेश है। मधुभाई पहला चुनाव 1994 में निर्दलीय जीत चुके हैं। मधु की जीत पर धमना के लोगों ने खुशियां व्यक्त की। मधुभाई के चाचा शिवनारायन के घर पर भी जश्न का माहौल रहा। शिवनारायन ने बताया कि एक बार निर्दलीय और पांचवीं बार भाजपा से चुनाव उनका भतीजा जीता है।
विज्ञापन

2 of 4
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई' अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में वाघोडिया में बीजेपी के मधुभाई श्रीवास्तव ने 25082 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर निदर्लीय उम्मीदवार धर्मेंद्र सिंह वाघेला रहे जिन्हें 20142 वोट हासिल हुए। यहां बीएसपी, आईएनडी के उम्मीदवार भी यहां मैदान में थे, लेकिन कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। इस सीट पर दूसरे फेज में 14 दिसंबर को यहां वोटिंग हुई थी। पिछले चार बार से यहां बीजेपी को सफलता मिलती रही है। 1998 से कांग्रेस लगातार यहां दूसरे नंबर पर आकर हारती रही है। 2012 के चुनाव में बीजेपी के मधु श्रीवास्तव ने 65 हजार वोट लाकर कांग्रेस के पटेल जयेश खेमाभाई को हरा दिया था। खेमाभाई को 60 हजार वोट आए थे।
 
विज्ञापन

3 of 4
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'
1995 से अब तक मधुभाई को इससे पहले 5 बार इसी सीट पर सफलता मिली है, इसलिए इस इलाके को बीजेपी का गढ़ भी कहा जाता है। आपको बता दें कि वाघोडिया गुजरात के वडोदरा जिले में आता है। मध्य गुजरात की इस सीट को हथियाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने धुंआधार प्रचार किया था। इसके बावजूद बीजेपी के किले को कांग्रेस नहीं दरका पाई। बाहुबली मधु श्रीवास्तव गुजरात के विवादित नेताओं में से एक हैं। कहा जाता है कि उन्होंने 2002 के बेस्ट बेकरी केस के गवाह जहिरा शेख को जान से मारने की धमकी दी थी। बाबू भाई को साल 2009 में सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव मचाने के लिए गिरफ्तार भी किया गया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'
कभी रेलवे ड्राइवर रहे मधु ने 1997 में सबसे पहले शंकर सिंह वाघेला को गुजरात का सीएम बनाने में बड़ा रोल अदा किया था। बाद में केशुभाई पटेल और फिर नरेंद्र मोदी को उन्होंने सीएम बनने में समर्थन दिया। मधु श्रीवास्तव अपनी बाहुबली छवि की वजह से काफी चर्चित रहे हैं। मधु का विवादों से भी पुराना नाता रहा है। राजनीति के अलावा मधु एक्टिंग और सिंगिंग का भी शौक रखते हैं। मधु कई गुजराती फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म रिलीज होने वाली है जिसमें मधु एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मधु श्रीवास्तव बाबू भाई के फॉलोवर्स बड़ी संख्या में हैं। गुजरात में उनके फैन्स भी काफी हैं।  विधायक मधु श्रीवास्तव 'बाबूभाई'  की आने वाली फिल्म  Lion of Gujarat का ट्रेलर....    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें