फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने बताया गैंगेस्टर बनने से पहले क्या करता था विकास दुबे, एसटीएफ की जांच में हुआ एक और खुलासा

Tue, 23 Mar 2021 01:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में एसटीएफ की जांच में पता चला है कि कांड के करीब पांच महीने के बाद दिसंबर 2020 को औरैया में एक शादी समरोह में विकास दुबे के असलहों से हर्ष फायरिंग हुई थी। मध्य प्रदेश में असलहों की खरीद फरोख्त कराने वाले संजय परिहार के फुफेरे भाई की शादी थी। औरैया पुलिस से एसटीएफ ने संपर्क किया है। 
विज्ञापन


रूरा के एक गांव का प्रधान भी रडार पर 
दहशतगर्दों को पनाह देने में कई और नाम सामने आ रहे हैं। इनमें रूरा के एक गांव का प्रधान भी है। एक अन्य भी है, जिसको पुलिस ने कांड के बाद पकड़ा था और एसओ विनय तिवारी ने उसको छुड़वा दिया था। 

सीओ के नाम पर की थी उगाही
रिटायर्ड सीओ ब्रजन सिंह ने बयानों में बताया कि जब वो बिल्हौर में चार्ज पर थे तब विकास दुबे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और घड़ियों का कारोबार करता था। विकास ने तमाम लोगों से उनसे काम करवाने के नाम पर रकम ऐंठी थीं। उन्होंने सख्ती की तो विकास कानपुर देहात छोड़ चौबेपुर इलाके में धाक जमाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें