फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने सरकारी भूमि से अवैध निर्माण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के बिसोहा गांव में रविवार की रात सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से पक्की दीवार बनाकर कब्जा कर लिया। जानकारी पर तहसीलदार ने सोमवार को राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर दीवार गिरवा दी। अवैध कब्जा कर रहे लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बिसोहा गांव में ग्रामसभा की गाटा संख्या 506 नवीन परती भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। रविवार रात गांव के राजाराम ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दीवार बनाकर कब्जा कर लिया। लेखपाल रमाकांत श्रीवास्तव ने राजाराम से सरकारी भूमि से दीवार हटाने को कहा, लेकिन उसने अवैध बनी दीवार को हटाने से इनकार कर दिया।
लेखपाल ने सूचना तहसीलदार लाल सिंह यादव को दी। तहसीलदार ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ गांव पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराई। सरकारी भूमि में दीवार का निर्माण पाए जाने पर उसे गिरवा दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जा कर रहे राजाराम को दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें