फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर डकैती का मामला: बैंक के बाहर सीएमडी का पुतला फूंका, चोर बैंक ऑफ इंडिया के पोस्टर चिपकाए

Wed, 13 Apr 2022 05:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में मंगलवार को एक और लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब हो गए। ऐसे में अब तक 11 लॉकरों से लगभग पौने चार करोड़ के जेवर चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। ग्राहकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर लोगों ने बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति के सदस्य प्रदर्शन् करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा में रोजाना एक या दो लॉकर खाली निकल रहे हैं। अभी तक 11 लॉकरों से लगभग लगभग पौने चार करोड़ के जेवर, नकदी आदि सामान चोरी हो चुका है। ग्राहकों में असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में पीड़ित ग्राहकों, व्यापारियों आदि ने लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति बनाकर मंगलवार को कराची खाना शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। चोर बैंक ऑफ इंडिया के पोस्टर लगाकर बैंक के सीएमडी का पुतला फूंका गया। इस दौरान कहा कि अब तक बैंक के 11 लॉकरों से करोड़ों का जेवर, कैश चोरी हो चुका है लेकिन प्रबंधन ने अब तक किसी भी पीड़ित परिवार से बात तक नहीं की।
बैंक के उच्च अफसरों के बिना इतना बड़ी चोरी संभव ही नहीं है। इस मौके पर संयोजक अभिमन्यु गुप्ता, सिद्धार्थ काशीवार, पवन गुप्ता पीड़ित महिला निर्मला तहलियानी, मीना यादव, सुशीला शर्मा, महेंद्र सविता, पंकज गुप्ता, अमिता गुप्ता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें