फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दीपोत्सव का निमंत्रण दे गए सीएम योगी, बोले- रामलला के विराजमान होने के बाद सभी को अयोध्या आना है

Sun, 29 Oct 2023 09:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने मौजूद लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम है। आप सभी इसका प्रत्यक्ष दीदार करें। बदली हुई हवा का अहसास होगा। अभी से निमंत्रण दिए जा रहा हूं। 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने के बाद सभी को अयोध्या आना है।
 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए जुटी महिलाओं की भीड़ ने तालियों के साथ सीएम का जोरदार स्वागत किया। 30 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नारी शक्ति से लेकर विकास व बदली व्यवस्था पर बोले। इस दौरान पंडाल में जय श्री राम के नारे लगते रहे।

विज्ञापन

संबोधन की शुरुआत जहां शरद पूर्णिमा व वाल्मीकि जयंती के साथ की। वहीं, समापन पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव पर्व का निमंत्रण दे गए। सीएम योगी ने पंडाल में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनका औरैया आना हुआ है।
मातृ शक्ति का अभिवादन करते हुए जुटी भीड़ की सराहना करने में पीछे नहीं रहे। कहा कि पूर्वज महिलाओं को यूं ही नहीं शक्ति मानते थे। कार्यक्रम शुरू होता इससे ही पहले इतनी भीड़ जुट गई। उत्साह व उमंग सराहना से परे है। इसके बाद आधी आबादी का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया।

विज्ञापन

पीएम ने नारी शक्ति को और मजबूत किया है
कहा कि नए संसद भवन में पहला बिल एक तिहाई का आरक्षण महिलाओं को देते हुए पीएम ने नारी शक्ति को और मजबूत किया है। वर्षों से महज संवाद होते रहे, लेकिन कोई साहस नहीं जुटा सका। कहा कि लिंग परीक्षण से लेकर बेटी को गर्भ में मारने के दिन अब चले गए। बदले माहौल को इसी से भांपा जा सकता है।

समावेशी विकास होने की बात कही
इसके बाद विकास कार्यों पर बोले। कहा कि आधी आबादी के लिए कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। कोई सोचता नहीं था कि औरैया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। औरैया में 688 करोड़ रुपये की 145 परियोजनाएं दीपावली का उपहार है। यहां मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए जातिवाद व परिवारवाद का जिक्र करते हुए समावेशी विकास होने की बात कही।

2017 के बाद से प्रदेश में धार्मिक आयोजनों की भव्यता बढ़ी
2017 के बाद से प्रदेश में धार्मिक आयोजनों की भव्यता बढ़ी है। पहले दंगे व कर्फ्यू का डर लोगों को सताता था। उपद्रवी माहौल खराब करते थे। कुछ मुट्ठी भर लोग यह हरकत करते थे। कुछ सुधर गए हैं। कुछ को सुधारा जा रहा है। जो नहीं सुधरे हैं उनके लिए दूसरे रास्ते अपनाए जा रहे हैं।

55 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया गया
पहले 10 हजार महिला पुलिस कर्मी थीं। वर्तमान में यह संख्या 40 हजार है। महिलाओं की संख्या बढ़ी है। बदले समय को इससे समझा जा सकता है। प्रदेश के 55 लाख परिवारों को मुख्यमंत्री आवास दिया गया है। 75 लाख लोगों को घरौनी बांटी गई है। दिसंबर तक सवा करोड़ लोगों को घरौनी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

रामलला के विराजमान होने के बाद सभी को अयोध्या आना है
इसके साथ ही उन्होंने मौजूद लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम है। औरैया वासी इसका प्रत्यक्ष दीदार करें। बदली हुई हवा का अहसास होगा। अभी से निमंत्रण दिए जा रहा हूं। 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने के बाद सभी को अयोध्या आना है। देश की पहचान जिनसे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें