फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औरैया में बोले योगी आदित्यनाथ- विकास सबका करेंगे...सबका साथ भी लेंगे, तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे

Sat, 28 Oct 2023 07:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सीएम योगी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया है। विकास सबका करेंगे, सबका साथ भी लेंगे, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे। अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने की छूट किसी को नहीं देंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अब तक 15 हजार रुपये की जगह नए सत्र से 25 हजार मिलेंगे। इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। बेटी जन्म लेगी, तो लक्ष्मी के रूप में घर में सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद 22 जनवरी को श्रीराम लला मंदिर में विराजेंगे। इसके बाद पूरे देश में दीपावली मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में पूरी हो चुकीं 238 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
वहीं, 448 करोड़ की 64 नई परियोजनाओं का मंच से ही बटन दबाकर शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी समाज तब तक समृद्ध नहीं हो सकता जब तक उस समाज में आधी आबादी सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन यापन न कर रही हो।

विज्ञापन

प्राथमिकता के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राथमिकता के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया, ताकि महिलाओं के लिए विधानसभा और लोकसभा में एक तिहाई सीटें आरक्षित हों। वास्तव में भारत, प्राचीन काल से ही नारी शक्ति के प्रति सम्मान का भाव रखता रहा है।

 बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आते थे
1952 में पहले चुनाव में हमारे देश की महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिल गया था। जबकि दुनिया के अंदर आधुनिक लोकतंत्र के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले ब्रिटेन की महिलाओं को भी वोट देने का अधिकार बाद में प्राप्त हुआ। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान से पहले आंकड़े चौंकाने वाले आते थे।

विकास सबका करेंगे, सबका साथ भी लेंगे
कई कुरीतियों के कारण बेटे और बेटियों में असंतुलन की स्थिति पैदा होने लगी थी, लेकिन अब काफी हद तक बेटे बेटियों में समानता आ रही है। हमने जातिवाद और परिवारवाद, भाषा के नाम पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का पाप नहीं किया है। बल्कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया है। विकास सबका करेंगे, सबका साथ भी लेंगे, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं करेंगे। अराजकता और अव्यवस्था पैदा करने की छूट किसी को नहीं देंगे।

गोल्ड मेडल जीतने पर तीन करोड़ पुरस्कार और डिप्टी एसपी का पद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति को वंदन करते हुए कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार नारी शक्ति को बढ़ावा देने का काम कर रही है। उन्होंने खेलकूद के क्षेत्र में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले को प्रदेश सरकार द्वारा तीन करोड़ का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही डिप्टी एसपी का पद भी देंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की महिलाओं को बताया आदर्श
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड की महिलाओं की स्वावलंबन की दिशा में कदम उठाने पर सराहना की। कहा कि 40 हजार से अधिक बहनें कैसे स्वावलंबन का आधार बन सकतीं हैं। इसका आदर्श उदाहरण बुंदेलखंड की महिलाएं प्रस्तुत कर रहीं हैं। इन महिलाओं का वार्षिक टर्नओवर 150 करोड़ का है। वह 16 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमा रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें