फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में योगी: बोले- बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान वालों की भीगती है पेंट, सपा-कांग्रेस पर कही ये बात

Wed, 15 May 2024 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: डाकबंगला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान वालों की पेंट भीगती है। बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया।
विज्ञापन
महोबा में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 10 वर्षों में भारत का सम्मान बड़ा हैं। विकास के कई काम हुए। बुंदेलखंड को अब नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।  यहां के नौजवानो को अब दूसरे जिलों में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि दूसरों जिलों के लोग यहां नौकरी करने आएंगे। बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान वालों की पेंट भीगती है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को डाक बंगला मैदान महोबा में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें