फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: फर्जी आईडी से रुपये निकालने वाला युवक गिरफ्तार, राजापुर में चलाता था जनसेवा केंद्र

Sun, 06 Nov 2022 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में जनसेवा केंद्र से फर्जी आईडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले ललितपुर जिले के युवक को पुलिस ने राजापुर से गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी कार्यालय में सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि पहाड़ी कस्बे के राजकिशोर कुशवाहा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि किसी ने उसके खाते से एक लाख 11 हजार रुपये पार कर दिए।

विज्ञापन


साइबर सेल, कोतवाली पुलिस के प्रयास से शनिवार को धोखाधड़ी करने वाले ललितपुर जिले के थाना मड़ावारा के गिदवहा निवासी राजाराम सिंह को राजापुर स्थित जनसेवा केंद्र से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले आरोपी के कब्जे से एक लाख पांच हजार रुपये, एक मोबाइल, दो फिंगर प्रिंट स्कैनर डिवाइस, बैंक पासबुक बरामद हुई है। उसने किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर वादी के सिम को रजिस्टर्ड कर नई यूपीआई बनाकर कई बार में रुपये निकाले थे। टीम में साइबर सेेल प्रभारी एमपी त्रिपाठी, लवकुश यादव, हिमांक द्विवेदी, सर्वेश यादव, एसआई रामाधार सिंह, फरीदउद्दीन, शिवम राजपूत, रीना चौधरी शामिल रहे।

तीन पीड़ितों के रुपये कराए वापस
सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि राजापुर के सरधुवा गांव के हर्ष विश्वकर्मा ने शिकायत की थी कि उसके खाते से 54,800 रुपये सितंबर में किसी ने निकाल लिए थे। कोतवाली कर्वी के शिव प्रकाश ने 15,499 व छंग्गू पाल ने छह हजार रुपये धोखाधड़ी कर निकालने के आरोप लगाए थे। पुलिस व साइबर सेल टीम ने जांच के बाद तीनों पीड़ितों के खाते 76,299 रुपये वापस करा दिए हैं। सीओ सिटी ने कहा कि किसी प्रकार की ठगी की शिकायत 1930 नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें