पति ने लगाया था फोन, लेकिन नहीं उठा
शुक्रवार को पति धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गांव गया था। गुरुवार की रात्रि पत्नी से फोन पर बात भी की थी। शुक्रवार की सुबह जब फोन लगाया, तो फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद दोपहर को उन्होंने मकान मालिक को फोन लगाया।
फंदे पर झूली हुई थी पत्नी
उसने अपनी पत्नी से बात कराने के लिए कहा, लेकिन अंदर से दरवाजा बंद होने पर वह बात नहीं करा पाए। मकान मालिक ने खिड़की से झांक कर देखा, तो पत्नी दुपट्टे से फंदे पर झूली हुई है। तभी इस बात की जानकारी पति व पुलिस को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
वहीं, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल गुलाब त्रिपाठी मय फोर्स ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। उसे सील कर दिया गया है।
पिछले साल ही हुई थी शादी
पति ने बताया कि 18 मई 2022 को शादी हुई थी। वह डेढ़ वर्ष से कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात है। मृतका के चाचा तालाबपुरा जिला ललितपुर निवासी राघवेंद्र राजपूत का कहना है कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है और क्यों फंदे पर झूली, लेकिन सुसाइड नोट मिला है।
नोट में लिखा- जिंदगी से तंग आ चुकी हूं
इस पर यही लिखा है कि मैं जिंदगी से तंग आ चुकी हूं, कई परीक्षा पास नहीं कर पाई लगता है कि अब सफल नहीं हो पाउंगी। पति ने बताया कि पत्नी नौकरी करना चाहती थी। कई परीक्षाओं में सफल न होने पर उसे आगे सफलता मिलने के लिए हौसला बढ़ाता रहता था लेकिन उसे आभास नहीं था कि पत्नी खुदकुशी कर लेगी।