फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सपा नेता पूर्व प्रधान की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, अवैध बिल्डिंग पर चल चुका है बुलडोजर

Thu, 27 Apr 2023 09:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: गैंगस्टर सपा नेता पूर्व प्रधान की दो करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
सपा नेता की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जेल में बंद सपा नेता पूर्व प्रधान गैंगस्टर हरिमोहन यादव द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई दो करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। कुर्की कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस टीम मौजूद रहा। गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी चारागाह पर अवैध रूप से बनी बिल्डिंगग पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया था।

विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लोढ़वारा गांव का हरिमोहन यादव भू-माफिया है। यह अपने भाईयों के साथ लंबे समय से गरीबों, अनुसूचित जाति के लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहा था। इसका व इसके परिवार के सदस्यों का लंबा अपराधिक इतिहास है।
इनके विरुद्ध पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में पांच लोग नामित हैं, जिसमें हरिमोहन और उसका एक भाई जेल में है। वहीं, तीन अन्य फरार हैं,जिनकी तलाश जारी है। अवैध कृत्यों से जुटाई गई संपत्ति की प्रशासन के सहयोग से कुर्की करा ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़
कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।  इस दौरान लोढ़वारा गांव में कर्वी एसडीएम राजबहादुर, सीओ हर्ष पांडेय, तहसीलदार राकेश पाठक व कोतवाल गुलाब त्रिपाठी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि अन्य संपत्तियां भी चिन्हित की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें