फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से डाला वोट, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर जाकर कराया जा रहा मतदान

Mon, 15 Apr 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

सतना संसदीय सीट के लिए तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से वोट डाला। 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं से घर बैठे बैलेट पेपर पर वोट डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले की सीमा से सटी सतना संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए दिव्यांगों और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से बैलेट पेपर से घर-घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। सोमवार को धर्मनगरी के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी वोट डाला। उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान जरूर करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने निर्देश हैं कि 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पेपर पर वोट डलवाए जाएं। इस पर पोलिंग पार्टियां घर-घर संपर्क कर ऐसे मतदाताओं को वोट डलवा रही हैं। सोमवार को सतना संसदीय सीट के चित्रकूट विधानसभा के बूथ संख्या-78 के मतदाता रामभद्राचार्य महाराज ने भी बैलेट पेपर से मतदान किया। साथ ही बेलहटा गांव के बूथ संख्या-270 की मतदाता मालती वर्मा (90) ने भी वोट डाला।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें