फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक को पकड़ा, 12 लाख 70 हजार रुपये व तमंचा बरामद

Thu, 04 Apr 2024 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के सरधुआ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान सरधुआ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। उसके पास से 12 लाख 70 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ है। सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि लमियारी बैरियर के पास जांच कर रहे थे। इसी दौरान पैदल आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

उसको पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास 12 लाख 70 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ। उसने अपना नाम गड़ौली निवासी रामस्वरूप शुक्ला बताया। आरोपी ने बताया कि रुपये उसके हैं। इसकी जांच आयकर विभाग से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें