चित्रकूट। गेहूं खरीद केंद्र के खाद्य विभाग के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र गल्ला मंडी परिसर में बुधवार को बोहनी हुई। किसान कृष्ण चंद्र से 40 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। माला पहनाकर किसान का स्वागत भी किया।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि बुधवार को जिले में पीसीएफ के गेहूं क्रय केंद्र रामपुर कल्याणगढ़, किहुनिया व रामपुर बांधी में पर भी किसानों से गेहूं खरीद प्रारंभ कर दी गई। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद एक मार्च से प्रारंभ हुई है जो 15 जून तक चलेगी। किसानों की सुविधा के लिए चार एजेंसियों के कुल 40 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। साथ ही इस वर्ष गांवों के किसानों के घर से उनकी फसल खरीद के लिए मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की व्यवस्था की गई है।