फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई सरसों की फसल, सदमा लगने से महिला की मौत

Sun, 03 Mar 2024 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में बारिश और ओले से फसल खराब होने से बुजुर्ग महिला को सदमा लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में बारिश और ओले से फसल खराब होने से बुजुर्ग महिला को सदमा लग गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घुरेटनपुर गांव निवासी बुद्धविलास ने बताया कि उनकी मां सुकरानी (75) शनिवार की देर शाम को तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद खेत देखने गई थीं।

विज्ञापन


दावा किया कि खेत में बोई सरसों की फसल की बालियों को नीचे गिरा देख उसे सदमा लगा। वह बेहोश हो गईं। जानकारी होने पर परिजन घर लेकर आए। दावा किया कुछ देर के लिए होश में आने पर मां ने कहा कि इस बार की फसल भी बर्बाद हो गई है। कैसे आगे काम चलेगा। इसके बाद फिर वह बेहोश हो गईं।

इस पर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन पुत्र हैं। रविवार को परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मामले में तहसीलदार वाचस्पति सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भेजकर इसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें