कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद में दीप प्रज्जवलन किया
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी को हम नर्मदा नदी से जोड़ेंगे। साथ ही, मझगंवा के पास करोड़ों रुपये की लागत से बड़ा बांध का निर्माण भी किया जाएगा। हमारे प्रयासों से दोनो बहनों नर्मदा और मंदाकिनी का मिलन होगा। हमारी सरकार मंदाकिनी नदी (पयस्वनी नदी) के जीर्णोधार के लिए प्रतिबद्ध। मंदाकिनी नदी की साफ सफाई के लिए भारत सरकार की मदद से हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य करेगी। इन सामाजिक कार्यों में आम जन और संतो का सहयोग अपेक्षित है।
111 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट गौरव दिवस पर 111 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने थाना चित्रकूट के एक करोड़ 3 लाख की लागत से नवनिर्मित थाना भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 61 करोड़ 96 लाख 93 हजार लागत के 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 50 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपए लागत के 27 निर्माण और विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।