फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: दो पक्षों में जमकर हुई फायरिंग, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Aug 2021 11:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
चित्रकूट मुख्यालय के गांधी गंज मोहल्ले में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद फायरिंग शुरु हो गई। जिसमें 3 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर अन्य आरोपी नहीं मिले हैं। एसपी ने कोतवाल को मामले में आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। फायरिंग में घायल हुआ रवि मिश्रा बालू व्यवसाय से जुड़ा है। दूसरे पक्ष के आरोपी मनोज पर भी कई मामले कोतवाली में दर्ज हैं।

शोभा सिंह पुरवा प्रयागराज रोड निवासी मनोज बेलौंहा के घर बुधवार की देर रात पुरानी बाजार निवासी रवि मिश्रा करीब आधा दर्जन साथियों के साथ स्कार्पियो से पहुंचा था। बताते हैं कि रवि ने घर के बाहर मनोज को दरवाजे पर आवाज लगाई।
विज्ञापन


जैसे ही मनोज अपने चचेरे भाई विजय द्विवेदी उर्फ सुग्गा के साथ बाहर निकल कर आया तो गाली गलौज शुरू हो गई और दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मीरजापुर में करीब आधा घंटे कई राउंड गोलियां चली। इसमें रवि मिश्रा, सुग्गा और नितिन बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर पडे।

फायरिंग के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा। रात में ही पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें