चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के छिपनी मोड़ बरवारा के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से जुड़ा टैंकर पलट गया। इससे तीन महिलाएं दब गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
छिपनी गांव निवासी सीमा देवी (23), गीत व आरती देवी जंगल क्षेत्र से लकड़ी बीनकर घर लौट रही थीं। अचानक मोड़ के पास पहुंचते ही टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे गुजर रही तीनों महिलाएं घायल हो गई। पूरी तरह से दबने से सीमा की मौत हो गई। वहीं, गीत व आरती को किसी तरीके से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।