एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह एक चोरी व ठगी करने वाला गैंग है। जिसने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गैंग के चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं एक अन्य की तलाश जारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चित्रकूट में एसटीएफ व कोतवाली पुलिस टीम ने गोंडा जिले के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गैंगस्टर के अलावा चोरी, ठगी के कई मामले दर्ज हैं। चार आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
अब एक अन्य की तलाश जारी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह और एसटीएफ लखनऊ टीम के सब इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्थानों पर तलाशी की।
सुबह रेलवे स्टेशन के पास गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार के इनामिया रामविलास पुत्र प्रह्लाद निवासी रमगढ़वा दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह एक चोरी व ठगी करने वाला गैंग है। जिसने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गैंग के चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं एक अन्य की तलाश जारी है।