फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, गैंगस्टर के अलावा चोरी व ठगी के कई मामले हैं दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह एक चोरी व ठगी करने वाला गैंग है। जिसने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गैंग के चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं एक अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
इनामिया रामविलास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट में एसटीएफ व कोतवाली पुलिस टीम ने गोंडा जिले के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर गैंगस्टर के अलावा चोरी, ठगी के कई मामले दर्ज हैं। चार आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


अब एक अन्य की तलाश जारी है। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह और एसटीएफ लखनऊ टीम के सब इंस्पेक्टर घनश्याम यादव की संयुक्त टीम ने शहर के कई स्थानों पर तलाशी की।

सुबह रेलवे स्टेशन के पास गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 25 हजार के इनामिया रामविलास पुत्र प्रह्लाद निवासी रमगढ़वा दुल्हापुर थाना धानेपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह एक चोरी व ठगी करने वाला गैंग है। जिसने क्षेत्र में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। गैंग के चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं एक अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें