फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नकली रेमडेसिविर बेचने वाले गिरोह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, सरगना पर लग चुका है रासुका

Fri, 23 Jul 2021 12:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जब कानपुर में कोरोना महामारी पीक पर थी तब नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को कई गुना दामों पर बेचा जा रहा था। 15 अप्रैल को बाबूपुरवा में एसटीएफ और पुलिस ने हरियाणा के सचिन कुमार, नौबस्ता के मोहन सोनी और कानपुर देहात के प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपों के संबंध में पुलिस ने विवेचना के दौरान पर्याप्त और पुख्ता साक्ष्य जुटाए हैं जिसके आधार पर आरोप तय कर चार्जशीट लगाई गई है।

विज्ञापन


गिरोह के सरगना पर पहले ही रासुका लगाया जा चुका है। तीन आरोपी जेल में हैं। जब कानपुर में कोरोना महामारी पीक पर थी तब नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को कई गुना दामों पर बेचा जा रहा था। 15 अप्रैल को बाबूपुरवा में एसटीएफ और पुलिस ने हरियाणा के सचिन कुमार, नौबस्ता के मोहन सोनी और कानपुर देहात के प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों के पास से 268 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए थे। ड्रग विभाग की जांच में इंजेक्शन नकली निकले थे। ग्लूकोज व नमक के मिश्रण से इंजेक्शन बनाए गए थे। 21 मई को गिरोह के सरगना सचिन पर रासुका की कार्रवाई की गई थी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य हैं। व्हाट्सएप चैट भी हैं। इन सभी तथ्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है। तीनों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें