फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर में बनेगा चंद्रकांता केसवन सेंटर फॉर एनर्जी, पूर्व छात्र ने दिए 2.5 मिलियन डॉलर

Thu, 29 Jul 2021 12:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले सुधाकर ने 20 वर्षों तक आईसीएफ इंटरनेशनल में सीईओ के रूप में कार्य किया। सुधाकर ने कहा कि चंद्रकांता केसवन सेंटर नीति, संचार, शिक्षा और आउटरीच प्रयासों में एक नया आयाम जोड़ेगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन की समस्याओं के व्यवहारिक समाधान के उद्देश्य के लिए आईआईटी में चंद्रकांता केसवन सेंटर फॉर एनर्जी पॉलिसी एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस की स्थापना की गई। इस केंद्र की स्थापना के लिए आईआईटी कानपुर और संस्थान के 1976 बैच के पूर्व छात्र सुधाकर केसवन के बीच समझौता हुआ।
विज्ञापन


केंद्र का नाम उनकी मां डॉ. चंद्रकांता के नाम पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. चंद्रकांता महिलाओं के लिए आदर्श थीं। उन्होंने 1942 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ध्वनिक भौतिकी में पीएचडी की थी। सुधाकर ने केंद्र की विभिन्न गतिविधियों को समर्थन देने के लिए 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है।

संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले सुधाकर ने 20 वर्षों तक आईसीएफ इंटरनेशनल में सीईओ के रूप में कार्य किया। सुधाकर ने कहा कि चंद्रकांता केसवन सेंटर नीति, संचार, शिक्षा और आउटरीच प्रयासों में एक नया आयाम जोड़ेगा।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने कहा कि उन्होंने केंद्र से अगले पांच वर्षों के भीतर आईआईटी कानपुर को कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए एक योजना विकसित करने के लिए कहा है। केंद्र का व्यापक उद्देश्य निम्न कार्बन समाधान विकसित करना, एक स्थाई जीवन प्राप्त करने की दिशा में जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों को कम करने में मदद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें