बारादेवी, तपेश्वरी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर, काली मठिया शास्त्री नगर मंदिर, दुर्गा मंदिर गोविंद नगर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार सुबह से ही माता के मंदिरों के बाहर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह मंगला आरती के बाद करीब चार बजे माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।
विज्ञापन
बारादेवी, तपेश्वरी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर दामोदर नगर, काली मठिया शास्त्री नगर मंदिर, दुर्गा मंदिर गोविंद नगर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। कोरोना काल के चलते मंदिरों में करीब दो साल बाद भक्तों ने माता को प्रसाद अर्पित कर सके।
मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा कतार में लगे भक्तों को मास्क लगाने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से रखी गई। पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।