फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 पात्रों को दिए आवास के प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का संकल्प है कि कोई भी बिना पक्के मकान के न रहे। यह बातें मंडी समिति में कांशीराम शहरी विकास योजना के 141 लाभार्थियों को आवास का प्रमाण देते हुए रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार में हर गरीब को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलिंडर, चूल्हा व ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने मिथलेश कुमारी, मंजू, फूलमती, विमला, माया देवी को आवास के प्रमाण पत्र दिए।
कार्यक्रम में कुल 141 लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिससे सभी खुश नजर आए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सरोजनी संखवार, एसडीएम डेरापुर आरके राजवंशी, पीओ डूडा हर्ष अरविंद, लिपिक उमाकांत दीक्षित, ब्रजेश राजपूत, आशीष बाथम, लेखपाल धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें