स्काडा सिस्टम से मॉनीटरिंग बेहतर
अभी केस्को के 14 सब स्टेशन स्काडा सिस्टम से जुड़े हुए हैं, जिनमें फॉल्ट से लेकर सप्लाई की मॉनीटरिंग की जा रही है। इसका सेंटर विकासनगर में बना हुआ है। इससे बाकी के सब स्टेशन जुड़ने पर किसी भी तरह का फॉल्ट होते ही उसको खोजना आसान हो जाएगा। सब कुछ ऑनलाइन रहेगा।
हाईटेक क्षमता के उपकरण लगेंगे
अत्याधुनिकीकरण में हाईटेक क्षमता के उपकरण लगाए जाएंगे, जिसमें वीसीबी, आरएमयू, एमसीसीबी, जंपर, सीटी, जंक्शन बॉक्स, सीटी बॉक्स आदि शामिल हैं। पेट्रोलिंग और शिकायतों के निवारण के लिए नए वाहन मंगवाए जाएंगे।
बेहतर बिजली सप्लाई के लिए मॉर्डनाईजेशन प्लान तैयार किया गया है, जिसके लिए 764 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। जल्द ही कार्य भी शुरू होने की उम्मीद है। इससे सब स्टेशन भी अपग्रेड हो जाएंगे।- श्रीकांत रंगीला, मीडिया प्रभारी केस्को