फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक्सईएन की तलाश में लखनऊ रूट पर देखे जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी पावर हाउस के एक्सईन अतुल कुमार राय के संदिग्ध हालात में लापता होने की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी उनके गंगा में कूदने की आशंका पर गोताखोरों से तलाश कराई।
विज्ञापन


देर शाम तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। पनकी और जाजमऊ पुलिस ने उनकी कार में सुसाइट नोट होने की आशंका पर जांच की। अब शनिवार को लखनऊ रूट के सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। उनके लखनऊ जाने की संभावना है।

पनकी पावर हाउस के स्टोर डिविजन के इंचार्ज अतुल कुमार राय मंगलवार रात लगभग दस बजे नाइट ड्यूटी बताकर घर से निकले। उनकी आई टेन कार बुधवार सुबह करीब चार बजे जाजमऊ गंगा पुल पर संदिग्ध हालात में मिली।
विज्ञापन


जाजमऊ पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनका पता लगाया। पावर हाउस प्रबंधन को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी गुमशुदगी दर्ज कर गुरुवार को जाजमऊ पुल तक सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें एक्सईएन रात आठ बजे घर से निकलकर एमआईजी कॉलोनी निवासी पत्नी अनीता के पास गए।

यहां दोनों के बीच विवाद होने पर थाने गए। थाने में समझौता होने के बाद अनीता को पुलिस ने छोड़ा जबकि एक्सईएन सरकारी कार से घर लौट गए। बुधवार की रात 2:19 बजे आई 10 कार से निकले।

भाटिया तिराहा, भौंती होते हुए जाजमऊ और फिर बुधवार तड़के 3:44 बजे जाजमऊ पुल पहुंचे। कोहरा अधिक होने से सीसीटीवी फुटेज में केवल कार नजर आ रही है। शनिवार को लखनऊ रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें