फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: 10वीं में संपन्न तो 12वीं में श्रद्धा-निष्ठा बनीं सिटी टॉपर, तीनों ने हासिल किए 98.6 फीसदी अंक

Tue, 14 May 2024 04:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीबीएसई में शहर का 10वीं और 12वीं का परिणाम सुधरा है। 10वीं का परिणाम 4.08 फीसदी बढ़ा तो 12वीं के परिणाम में 2.54 फीसदी की वृद्धि हुई है।
जिले में इतनों छात्रों ने दी परीक्षा
  • 10वीं - 13052
  • 12वीं - 12426
विज्ञापन
खुशियां मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी सरगर्मी के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने भी 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार को चौथे चरण के चुनाव में ही बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिया। 12वीं में एएफएस चकेरी की श्रद्धा यादव और एलेन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा की निष्ठा गुप्ता 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। 10वीं में सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के संपन्न निगम 98.6 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहे।

विज्ञापन

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल श्यामनगर की निकिता जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर शहर में दूसरा स्थान हासिल किया। शहर का 10वीं का परिणाम में 96.14 फीसदी और 12वीं का परिणाम 81.25 फीसदी रहा। संपन्न की प्रयागराज रीजन में चौथी और निकिता की पांचवीं रैंक है। श्रद्धा और निष्ठा की प्रयागराज रीजन में पांचवीं रैंक है। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। अधिकतर मेधावियों ने सेल्फ स्टडी माध्यम से सफलता पाई है।
इस बार परिणाम फर्स्ट-5 विषयों के अनुसार जारी किए गए हैं। चौथे चरण के चुनाव के दिन जैसे ही सीबीएसई के परिणाम की घोषणा हुई तो स्कूलों में हलचल मच गई। छुट्टी मना रहे शिक्षकों ने स्कूल खुलवाए। विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20 मई या उसके बाद रिजल्ट जारी होना था। अचानक परिणाम आने से खलबली मची रही।

विज्ञापन
Trending Videos

जानें क्या कहते हैं टॉपर्स

एकाग्र होकर की पढ़ाई तो परीक्षा में नहीं लगा डर, आए अच्छे अंक
मुझे पढ़ने का शौक है, यही कारण है कि घर में किसी को मुझसे कहना नहीं पड़ा कि पढ़ लो। एकाग्रता से पढ़ाई करने के कारण ही परीक्षा में डर नहीं लगा और इतने अच्छे नंबर आए। यह कहना है सेल्फ स्टडी के बल पर सिटी में टॉप करने वाले सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के 10वीं के छात्र संपन्न निगम का। संपन्न को 98.6 फीसदी अंक मिले हैं। उनका कहना है कि प्री बोर्ड में जिन विषयों में कमजोर रहा, उसमें मेहनत की। लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई करने के कारण ही बेहतर अंक आ पाए हैं। निरंतर पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है। उनको पढ़ाई के अलावा क्रिएटिव राइटिंग, ब्लॉग लिखने का शौक है। पिता रोहित निगम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आरएम और मां नमिता सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

अब 12वीं में टॉप करने का लक्ष्य
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्यामनगर की छात्रा निकिता जोशी को 10वीं में 500 में 492 अंक मिले हैं। डीएमएसआरडीई में वैज्ञानिक हरिश्चंद्र जोशी और शिक्षिका वीना जोशी की बेटी निकिता ने बताया कि पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रही हूं। निकिता कहती हैं कि अंग्रेजी विषय में अच्छी पकड़ होने की वजह से स्कूल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में काफी पुरस्कार जीते हैं। गणित और विज्ञान भी पसंदीदा विषय हैं। स्कूल में शिक्षकों ने और घर में पापा और बड़ी बहन आनंदिता ने पढ़ाई में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप करने का लक्ष्य है।

मोबाइल से दूरी बनाकर पाई सफलता
केडीएमए इंटरनेशनल की शांभवी सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 में 583 अंक हासिल किए हैं। शांति इंक्लेव जरौली में रहने वाली शांभवी मोबाइल नहीं रखती हैं। वह प्लेग्रुप से लेकर 10वीं तक स्कूल में टॉपर ही रही हैं। पिता प्रशांत सिंह सचिवालय में कार्यरत और उनकी मां आराधना सिंह भी सरकारी सेवा में हैं। शांभवी आईएएस बनना चाहती हैं। उनके परिवार में कई लोग आईपीएस हैं। उन्हें हिंदी और अंग्रेजी में 96, गणित में 97, सोशल साइंस में 98, कंप्यूटर में 100 और साइंस में 96 अंक मिले हैं। पिता ने बताया कि बेटी ने कभी मोबाइल लेने की डिमांड नहीं की। सिर्फ पढ़ाई पर फोकस किया है।

पिता कांस्टेबल, बिटिया बनना चाहती आईएएस
हाईस्कूल में 600 में 487 अंक लाने वाली डीपीएस बर्रा दो की छात्रा सानिया यादव आईएएस बनना चाहती हैं। पिता पुलिस में कांस्टेबल हैं और उन्नाव में तैनात हैं। योगेंद्र विहार नौबस्ता में रहने वाली सानिया का कहना है कि वह रोज 10 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थीं। मां वंदना यादव गृहिणी हैं। उन्हें सोशल साइंस में 99, एआई में 99, हिंदी में 97, अंग्रेजी में 97, साइंस में 95, गणित में 89 अंक मिले हैं। सोशल मीडिया से वह दूर रहती हैं।

जुड़वां बहनों ने स्कूल में पाया दूसरा और तीसरा स्थान
शिवकटरा लालबंगला में रहने वाली जुड़वा बहनों अमृता अग्रवाल और अनामिका अग्रवाल ने स्कूल में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अमृता को हाईस्कूल में 600 में 487 और अनामिका को 479 अंक मिले हैं। डीपीएस बर्रा दो में दोनों पढ़ती हैं। दोनों आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं। भाई ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि पिता मनोज कारोबारी हैं। 2020 में उनकी मां का देहांत हो गया था। अमृता काे अंग्रेजी में 94, हिंदी में 95 अंक, गणित में 98, साइंस में 99, सोशल साइंस में 100, एआई में 97 अंक मिले हैं। अनामिका को अंग्रेजी में 97, हिंदी में 94 अंक,गणित में 97, साइंस में 95, सोशल साइंस में 96 और एआई में 96 अंक मिले हैं।

टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई, सिटी में किया टॉप
पढ़ाई के लिए टाइमटेबल बनाएं। उसी के मुताबिक अगर पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। निरंतर पढ़ाई ही सफलता की कुंजी होती है। यह कहना है कि एलेन हाउस पब्लिक स्कूल रूमा की छात्रा निष्ठा गुप्ता का। निष्ठा ने 98.6 फीसदी अंक पाकर सिटी में टॉप किया है। फतेहपुर में रहने वाली निष्ठा स्कूल आने के लिए रोजाना 30 किलोमीटर का सफर तय करती हैं। निष्ठा सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। पिता गोपाल गुप्ता बिजनेसमैन और मां विनीता गृहिणी हैं। उनको 10 वीं में 97 फीसदी अंक मिले थे। निष्ठा को अंग्रेजी में 99, इकोनाॅमिक्स में 98, हिस्ट्री में 100, साइकोलॉजी में 99, फिजिकल एजुकेशन में 97, आईपी में 100 अंक मिले हैं।

रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता
पांच से छह घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता मूल रूप से कोलकाता निवासी शारदीय मंडल ने 12वीं में 600 में 584 अंक हासिल किए हैं। पिता कल्लोल मंडल आईआईटी कानपुर में मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं। मां अपराजिता विश्वास प्राइवेट शिक्षिका हैं। वर्तमान में शारदीय आईआईटी कैंपस में रहती हैं। शारदीय ने इंग्लिश और साइकोलॉजी में 100-100 अंक, इकोनॉमिक्स में 98, हिस्ट्री और संस्कृत में 99 तथा फिजिकल एजुकेशन में 88 अंक हासिल किए हैं। शारदीय ने कहा कि जीवन में अगर आप तनाव लेंगे तो फिर कभी आपका रिजल्ट अच्छा नहीं होगा। 10वीं के बाद 11वीं में जब तनाव बढ़ा तो उन्होंने घर वालों की सुनी। शारदीय ने कहा कि मैं रोजाना पांच से छह घंटे सेल्फ स्टडी करती थी। इकोनॉमिक्स के अलावा किसी भी विषय में ट्यूशन नहीं लिया है।

स्केचिंग के शौकीन अर्नव बनना चाहते हैं आईएएस
600 में 583 अंकों के साथ 12वीं में स्कूल में टॉप करने वाले सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर के छात्र अर्नव गुप्ता का सपना आईएएस बनने का है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास विषय से ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, वह सीयूईटी की तैयारी में जुटे हैं। अर्नव को 10वीं में 97.2 फीसदी अंक मिले थे। स्केचिंग व पेंटिंग के शौकीन अर्नव के पिता गौरव गुप्ता कारोबारी और मां रीना गृहिणी हैं। जरीब चौकी निवासी अर्नव कहते हैं कि अगर यूपीएससी में सफल नहीं हो पाया तो कला क्षेत्र में कॅरिअर बनाऊंगा। अर्नव के इतिहास में 99, पॉलिटिकल साइंस में 99, सोशियोलॉजी में 100, पेंटिंग में 100, अंग्रेजी में 95 और इकोनॉमिक्स में 90 अंक आए हैं।

उद्यमी बनना चाहती हैं प्रार्थना
सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में 12वीं में टॉप करने वाली साइंस स्ट्रीम की छात्रा प्रार्थना सिंह को 600 में 588 अंक मिले हैं। बिना किसी कोचिंग के मिली सफलता से उत्साहित प्रार्थना कहती हैं कि स्वयं को अपनी खामियां पता होती हैं। स्कूल के स्टडी नोट्स और खुद के नोट्स बनाकर यह सफलता पाई है। प्रार्थना के पिता कमल सिंह कारोबारी और मां पूर्णिमा गृहिणी हैं। तेजाब मिल कैंपस में रहने वाली प्रार्थना आईआईटी बांबे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर उद्यमी बनना चाहती हैं। प्रार्थना को अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 95, मैथ में 97, केमिस्ट्री में 100, एंटरप्रेन्योरशिप में 99, कंप्यूटर साइंस में 99 अंक मिले हैं।

अर्थशास्त्र से स्नातक करना चाहती हैं मर्णिका
सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा मर्णिका जैन ने 600 में 580 अंक प्राप्त किए हैं। मर्णिका ने कहा कि सेल्फ स्टडी के बिना कोचिंग बेकार है। उनको 10वीं में 96.4 फीसदी अंक मिले थे। लाजपतनगर में रहने वाली मर्णिका के पिता मनीष जैन कारोबारी और मां दीप्ति गृहिणी हैं। वह दिल्ली विवि से अर्थशास्त्र से स्नातक करना चाहती हैं। मर्णिका ने अंग्रेजी में 100, इकोनॉमिक्स में 96, एकाउंट में 96, वोकल म्यूजिक में 95, मैथ में 95, बिजनेस स्टडीज में 98 अंक प्राप्त किए हैं।

सीए बनना चाहती हैं भूमिका
सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की 12वीं की छात्रा भूमिका भाटिया को 500 में 482 अंक मिले हैं। पिता हरेंद्र भाटिया कारोबारी और मां निधि गृहिणी हैं। वह सीए बनकर भविष्य संवारना चाहती हैं। भूमिका कहती हैं कि स्कूल और सेल्फ स्टडी की मदद से ही पढ़ाई की। 10वीं में 96.6 फीसदी अंक रहे हैं। वह सोशल मीडिया से दूर रहीं, लेकिन गाने सुनना उन्हें अच्छा लगता है। उनके इकोनॉमिक्स में 100, एकाउंट में 99, बीएसटी में 96, मैथ में 96, अंग्रेजी में 97 अंक हैं।

आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं तनीषा
सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की 12वीं की छात्रा तनीषा त्रिवेदी को 500 में 487 अंक मिले हैं। पिता वीरेंद्र त्रिवेदी प्राइवेट नौकरी और मां पूनम गृहिणी हैं। उनको 10वीं में 97.6 फीसदी अंक मिले थे। वह आईआईटी से बीटेक करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि बिना किसी तैयारी के पहली बार जेईई दिया था, इसमें 94 पर्सेंटाइल आए थे। अब उनका फोकस जेईई एडवांस पर है। उनके अंग्रेजी में 97, मैथ में 97, केमिस्ट्री में 99, फिजिक्स में 95, फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक हैं।
विज्ञापन

डेढ़ साल की उम्र में पिता को खोया, ननिहाल से मिला सहयोग, अब बीटेक है सपना
2007 में मेरी उम्र करीब डेढ़ साल थी, उस दौरान पिता का साया सिर से उठ गया लेकिन मां ने हार नहीं मानी। ननिहाल के सहयोग से पढ़ाई की और 12वीं में 600 में 571 अंक पाए। अब बीटेक करने का सपना है। यह कहना है सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन के छात्र देवांश बाजपेई का। शास्त्रीनगर निवासी देवांश की मां मधुलिका का पहले बुटीक था, लेकिन कोरोनाकाल में वह भी बंद हो गया। घर का एक हिस्सा किराये पर उठाया था, उसी से खर्च चलता है। मां मधुलिका ने बताया कि एक्सीडेंट में देवांश के पिता का निधन हो गया था। मौसी मीनू, मौसा सतरंजन, मामा विजय और सुशील और मामी विनीता और पूजा ने हर कदम पर साथ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें