फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले...20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली, पुलिस तैनात

Tue, 14 May 2024 03:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र में रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और लगभग 20 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान होमगार्ड की पत्नी को गोली लग गई, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। साथ ही, लाठी-डंडे भी चले और 20 राउंड फायरिंग भी हुई। घटना में होमगार्ड की पत्नी को गोली लग गई, जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। साथ ही, गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरहरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह उर्फ नन्हे परिहार व पड़ोसी रामराज सिंह का आपस में विवाद है। बीती रात जयप्रकाश सिंह परिहार का बेटा सौरभ सिंह व भतीजा दिव्यांशु सिंह पैलानी से स्कूटी में सवार होकर करीब आठ बजे पिपरहरी आ रहे थे।
इसी दौरान घर से 250 मीटर पहले घात लगाए पड़ोसी रामराज पुत्र रामप्रसाद, रामप्रकाश पुत्र रामराज, शिव प्रकाश पुत्र रामराज, रविराज पुत्र रामप्रसाद ,बच्छराज पुत्र रामप्रसाद आदि ने लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर स्कूटी सवार सौरभ सिंह व दिव्यांशु सिंह को घेर लिया। आरोपी सभी दोनों युवकों से मारपीट पर आमादा हो गए।

विज्ञापन

दोनों पक्षों से हुई जोरदार फायरिंग
इसी दौरान राहगीरों ने बीच-बचाव किया, तभी मौका पाकर सौरभ व दिव्यांशु स्कूटी लेकर घर में घुस गए। वहीं, पैलानी पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह आठ बजे दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। तभी रामराज व परिजनों ने तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। वहीं, जयप्रकाश सिंह के परिजनों की ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई।

रन्नो को मेडिकल कॉलेज रेफर किया
इस बीच मवेशियों को छोड़ने गई रन्नो (45) पत्नी सेवक प्रजापति के हाथ में गोली लग गई। वहीं, होमगार्ड की नौकरी कर रहे सेवक प्रजापति ने आनन फानन पत्नी को निजी वाहन से ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं, जयप्रकाश सिंह परिहार ने थाना अध्यक्ष पैलानी संदीप सिंह पटेल व चौकी इंचार्ज खप्टिहाकला राजेश मिश्रा को सूचना दी।

जयप्रकाश सिंह के घर के बाहर पुलिस बल तैनात
पुलिस को आता देख रामराज, रामप्रकाश, शिव प्रकाश, रविराज, बच्छराज आदि भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित जयप्रकाश सिंह ने जमीन पर पड़े 315 बोर का खाली खोखा व गोली दिखाई। साथ ही, दीवार में लगे गोली के निशान भी दिखाए। वहीं, पुलिस ने खोखा व बुलट कब्जे में लेकर जयप्रकाश सिंह के घर के बाहर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया।

पहले भी दोनों पक्षों में हुआ था झगड़ा
पीड़ित जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर एक बजे मेरे पिता सियाराम सिंह (80) साइकिल से खेत जा रहे थे। तभी शिव प्रकाश पुत्र रामराज ने ट्रैक्टर चलाते हुए चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वो गिर गए और चोट आ गई। वहीं, उलाहना देने पर शिव प्रकाश पुत्र रामराज का सौरभ सिंह व मेरे भतीजा दिव्यांशु  से झगड़ा हो गया।

27 अप्रैल को दर्ज कराया था मुकदमा
तभी रामराज सिंह ने मेरे बेटे सौरभ सिंह को हाथ में लाठी मार दी, जिससे हाथ टूट गया और रामराज की खोपड़ी फट गई। वहीं, रामराज ने चार लोगों के विरुद्ध पैलानी थाना में 27 अप्रैल को मुकदमा पंजीकृत कराया। वहीं, आज सुबह शिव प्रकाश सिंह व चाचा रविराज सिंह आदि ने तमंचों से लैस होकर मेरे घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले- दोनों पक्षों में है पुरानी रंजिश
ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष मरने-मारने को लेकर आमादा रहते हैं। वहीं, घायल रन्नो के भतीजे राजेश प्रजापति ने बताया कि दोनों ओर से फायरिंग हो रही थी और मेरी चाची भैंस छोड़ने घर से बाहर निकली, तभी गोली हाथ में लग गई। उनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें