फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर से जेवर चोरी होने का मामला: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बदलेगा पूरा स्टाफ, प्रधानमंत्री से सीबीआई जांच कराने की मांग

Sun, 10 Apr 2022 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने लॉकरों से जेवर चोरी होने के मामले में प्रधानमंत्री, बैंक के सीएमडी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
बैंक लॉकर से जेवर गायब होने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराचीखाना शाखा का पूरा स्टाफ बदला जाएगा। बैंक की साख पर बट्टा लगने के बाद उच्च प्रबंधन एक या दो दिन में कार्रवाई कर सकता है। वहीं बैंक लॉकर से करोड़ों के जेवरात चोरी करने के आरोपी बैंक मैनेजर और लॉकर इंचार्ज जहां-जहां तैनात रहे हैं, वहां की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


बैंक मैनेजर पर भी निलंबन की कार्रवाई सोमवार तक हो सकती है। सीबीआई की कराचीखाना शाखा में लॉकरों से करोड़ों के जेवरात चोरी होने के मामले में बैंक प्रबंधन ने पहले बैंक मैनेजर राम प्रसाद और लॉकर इंचार्ज शुभम मालवीय को शाखा से हटा दिया था।

इसके बाद लॉकर इंचार्ज को निलंबित किया गया था। बैंक में शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक, तीन क्लर्कल स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिलाकर सात लोगों का स्टाफ है। अब इन सभी को बदलने की तैयारी है। बता दें बैंक मैनेजर 33 साल से, जबकि लॉकर इंचार्ज 10 साल की नौकरी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के अलावा बैंक के सीएमडी को भेजा पत्र
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने लॉकरों से जेवर चोरी होने के मामले में प्रधानमंत्री, बैंक के सीएमडी को पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री से मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की गई है। वहीं सीएमडी से पूरा भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें