फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लक्ष्मी कॉटसिन कंपनी का मामला: कारोबार से दूर छोटे भाई के घर को दर्शाया कार्यालय, सीबीआई ने शुरू की जांच

Wed, 11 Aug 2021 09:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीबीआई ने एमपी अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों के विदेश टूरों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यूको बैंक हांगकांग और सिंगापुर शाखा से 54 करोड़ लोन लेने की वजहों की भी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 बैंकों की 6833 करोड़ रुपये की डिफाल्टर कंपनी श्री लक्ष्मी कॉटसिन के मालिक एमपी अग्रवाल के कार्यालयों में काकादेव स्थित एक कार्यालय ऐसा मिला है, जो उनके छोटे भाई का निवास स्थान है। उनका कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


अब सीबीआई इस बिंदु पर जांच कर रही है कि आखिर उनके निवास स्थान को कार्यालय क्यों दिखाया गया। वहीं सीबीआई ने एमपी अग्रवाल और उनके परिवार के लोगों के विदेश टूरों की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यूको बैंक हांगकांग और सिंगापुर शाखा से 54 करोड़ लोन लेने की वजहों की भी तलाश की जा रही है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम राजीव खुराना ने एक जून 2021 को सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। सीबीआई ने चार अगस्त को श्री लक्ष्मी कॉटसिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 406, 420, 468, 471, 477ए में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


इसके बाद सात अगस्त को अलग-अलग टीमों ने कंपनी के मालिक एमपी अग्रवाल के निवास और कृष्णापुरम स्थित कंपनी के मुख्यालय के अलावा, आवास विकास, काकादेव, कल्याणपुर स्थित कार्यालय व कर्मचारियों के घरों, फतेहपुर (मलवां), नोएडा और रुड़की स्थित फैक्ट्रियों और कार्यालयों में छापा मारा था।

सूत्रों के अनुसार कंपनी के एमडी और निदेशकों ने सात पतों में कृष्णापुरम स्थित मुख्यालय दर्ज कराया है। टीम ने काकादेव स्थित कार्यालय के पते पर छापा मारा था। जांच में पता चला कि इस पते पर कंपनी के मालिक एमपी अग्रवाल के छोटे भाई रहते हैं और इनका कारोबार से कोई जुड़ाव नहीं है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई जल्द ही कंपनी के एमडी और निदेशकों को समन जारी करके पूछताछ करके बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें