फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मरीज की मौत का मामला: दारू पार्टी करने वाले छह एंबुलेंस कर्मियों की सेवाएं समाप्त

Fri, 10 Sep 2021 01:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छह एंबुलेंस कर्मियों ने की थी दारू पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर से हैलट रेफर किए गए मरीज को ले जाने के बजाए दारू पार्टी में व्यस्त रहे 108 व एएलएस एंबुलेंस सेवा के चार चालकों व दो ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक कैलाश चंद्रा की शिकायत पर एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाले संस्थाओं ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। साथ ही दारू पार्टी में शामिल अन्य कर्मचारियों पर भी जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। कानपुर देहात के गांव रूपपुर निवासी सुरजन सिंह (50) को किसी कीड़े ने काट लिया था।

हालत बिगड़ने पर बेटा वीरू बुधवार शाम को उन्हेें लेकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचा था। डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें हैलट रेफर कर दिया था। वीरू सिंह ने एंबुलेंस के लिए कंट्रोल रूम कॉल किया। आरोप है कि काफी समय बाद एक एंबुलेंस आई।
विज्ञापन


जब वे पिता को लेकर एंबुलेंस के पास पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। खोजबीन करने पर कर्मचारी परिसर में ही एक कमरे में दारू पीते नजर आए। उनके साथ सीएचसी में खड़ी अन्य एंबुलेंसों के कर्मचारी भी थे। वीरू ने वीडियो भी बनाया था। आरोप लगाया था कि एंबुुलेंस कर्मियों की लापरवाही से पिता की जान चली गई।

जब वे हैलट पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि प्रकरण में एंबुलेंस चालक कोमल बाबू, अनुज कुमार, आदित्य मिश्रा, तिलकेश उत्तम और ईएमटी वीरेंद्र कुमार व आदित्य कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें