पुलिस का कहना है कि, ऐसा लग रहा कि उसके पैरों पर किसी ने धारधार हथियार से हमला किया है। पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी नसरुद्दीन (45) गुरुवार को अपनी पत्नी शमीम को बुलाने फर्रुखाबाद गया, जहां उसने पत्नी को चुकुओं से गोदकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से अपने घर लौट आया। लेकिन शुक्रवार सुबह नसरुद्दीन अपने घर में लकड़ी के शहतीर पर रस्सी से लटका हुआ लहूलुहान हालत में मिला है। शव की अवस्था देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि, ऐसा लग रहा कि उसके पैरों पर किसी ने धारधार हथियार से हमला किया है। पुलिस ने शव फंदे से उतार लिया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नसरूदीन की पहली पत्नी मीना की 16 साल पहले मौत हो गई थी। उससे एक बड़ी पुत्री रुकसार है, उसकी शादी हो गई है।
वहीं छोटा पुत्र शान (20) बेकरी पर काम करता है और वहीं सोता है। नसरुद्दीन की दूसरी शादी साली शमीम से हुई थी। उससे भी 5 वर्ष का पुत्र है। शमीम एक साल से मायके में रह रही थी। उससे अक्सर विवाद होता रहता था। उसी को लेने नसरुद्दीन फर्रुखाबाद गया था जहां उसने पत्नी पर हमला कर दिया। नसरुद्दीन टेंपो चलाकर गुजर बसर करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।